‘गांव जितने समृद्ध होंगे, देश उतना विकसित होगा’, ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ को लेकर बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि हमारे गांव जितने समृद्ध होंगे, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका उतनी ही बड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। 

4 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगा महोत्सव
ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक होगा और इसकी थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। इस महोत्सव के दौरान ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न चर्चाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनके जरिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण और ग्रामीण समुदाय में नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इसका उद्देश्य सरकार टिकाऊ कृषि प्रथाओं को अपनाने के साथ ही उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है। 

कल प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 1675 नवनिर्मित फ्लैट्स का उद्घाटन किया था
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियाँ भी सौंपीं। उद्घाटन से पहले, पीएम मोदी ने इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उकलाना में धुंध की वजह से तीन वाहन भिड़े, चार की मौत; कई लोग दबे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 04 जनवरी 2025। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उलकाना के सूरेवाला चौक के पास घने कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।कार में पीछे से आई गाड़ी भी टकरा गई। कुछ लोग राहत बचाव के लिए पहुंचे तो पीछे से आया ट्रक लोगों पर […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास