पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो जिंदा जले, छह घायल, फेसबुक लाइव से राहगीर ने मांगी मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मनेंद्रगढ़ 13 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लगने से उसमें बैठे दो लोग जिंदा जल गए। जबकि छह लोग घायल हैं। इस दौरान वहां से निकल रहे एक राहगीर ने फेसबुक पर लाइव कर मदद की गुहार लगाई और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे- 43 पर मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर के बीच हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूरजपुर से कार में सवार आठ लोग कोतमा की ओर जा रहे थे। तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान वहां से निकल रहे एक युवक ने फेसबुक लाइव कर मदद की गुहार लगाई। 

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों शवों और सभी घायलों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दो बाइकों की टक्कर के बाद आग लगी, एक की मौत, तीन घायल, शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनमें से एक व्यक्ति कोमा में चला गया है। जबकि दो को धमतरी रेफर किया गया है। जिस युवक की मौत हुई है, वह शादी के लिए लड़की देखने गया था। आसपास के लोगों ने दोनों बाइकों को जलते देखा तो घायलों को घसीटकर किनारे किया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, चरामा के ग्राम जेपरा निवासी प्रकाश निषाद (45) अपने चाचा गौतम निषाद (55) के साथ शादी के लिए लड़की देखने भानुप्रतापपुर गया था। वहां से दोनों बाइक पर शाम करीब 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आ रहे ग्राम हाराडुला निवासी त्रिलोक ध्रुव (25) और किशन लाल (25) से जेपरा के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों में आग लग गई। 

हादसा होते देख स्थानीय ग्रामीणों ने चारों युवकों को खींचकर दूर किया। इसके बाद सभी को चरामा अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चाचा गौतम निषाद का उपचार जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार त्रिलोक ध्रुव और किशन यादव की हालत गंभीर है। दोनों को धमतरी रेफर किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

एमपी में सत्ता वापसी की कांग्रेस की तैयारी तेज, अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से घर-घर पहुंचेंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही हैं। 26 जनवरी से कांग्रेस का […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस