कैसरगंज में कयास, रायबरेली में रणनीतिक देरी, दोनों सीटों पर भाजपा और अन्य दलों ने नहीं खोले पत्ते

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की यह चौथी सूची थी। पहली सूची में 51, दूसरी में 12, तीसरी में सात और चौथी सूची में एक प्रत्याशी की घोषणा के साथ कुल 71 सीटों पर चेहरे मैदान में उतर गए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों की सीटों को छोड़कर भाजपा ने अपने कोटे की 75 सीटों में चार पर अभी प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है। इनमें अवध क्षेत्र की दो हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं। पहली-कैसरगंज, दूसरी रायबरेली। दोनों ही सीटों पर कयासबाजी के साथ ही रणनीति को लेकर अपने-अपने दावे हैं। यूपी के पांच बचे लोकसभा क्षेत्रों में दावेदारों के पैरोकारों ने आखिरी क्षण तक उम्मीद लगा रखी है। कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। दिल्ली से लौटने के बाद वह आश्वस्त थे कि आने वाली सूची में कैसरगंज से उनका नाम जरूर होगा, लेकिन तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय और करनैलगंज विधायक अजय सिंह की मजबूत दावेदारी के चलते टिकट अभी जारी नहीं हो सका। सपा और बसपा ने भी यहां से अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। 

ये दोनों दल भाजपा की तरफ टकटकी लगाये हैं। रायबरेली में कांग्रेस से इस बार सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा जाकर ये संकेत पहले ही दे दिया था। उनके स्थान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सबसे ऊपर है। भाजपा की ओर से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं। 

अन्य दलों ने भी साधी चुप्पी
कैसरगंज और रायबरेली दोनों ही सीटों पर भाजपा और अन्य प्रमुख दलों ने प्रत्याशियों के पत्ते अभी नहीं खोले हैं। साल 2019 के आम चुनाव में कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह जीते थे। रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनकर संसद पहुंची थीं। कैसरगंज पिछले चुनाव में सपा से समझौते के तहत बसपा के खाते में गई थी। बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव उर्फ करेली को हार का सामना करना पड़ा। रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह उपविजेता घोषित हुए। सपा और कांग्रेस में गठबंधन होने पर कैसरगंज सपा के खाते में गई, जबकि रायबरेली कांग्रेस के पास है।

पांचवें चरण में होना है इन सीटों पर मतदान
देवीपाटन मंडल की कैसरगंज सीट और लखनऊ मंडल के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। दोनों ही सीटें भाजपा के सांगठनिक रूप से गठित अवध क्षेत्र की 16 सीटों में आती हैं। यहां 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। तीन मई नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्र की जांच चार मई जबकि नामवापसी की आखिरी तिथि छह मई है। यहां मतदान 20 मई को होना है।

Leave a Reply

Next Post

आकाश आनंद की आगरा में पहली जनसभा, 30 मिनट तक जमकर सरकार और सपा-कांग्रेस पर बरसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 12 अप्रैल 2024। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा में पहली बार अकेले जनसभा की। अनुसूचित जाति बाहुल्य चक्कीपाट में लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में की गई सभा में आकाश आनंद ने युवाओं से कहा कि वह […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार