मिस्ट्री और सस्पेंस से भरा करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 02 सितंबर 2024। करीना कपूर खान स्टारर “द बकिंघम मर्डर्स” का रोमांचक टीजर जारी होने के बाद से दर्शक इसे और ज्यादा देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। टीज़र ने रहस्य और सस्पेंस की दुनिया की एक छोटी सी झलक दी है, साथ ही फर्स्ट सॉन्ग, “साडा प्यार टूट गया” ने अपकमिंग ट्रेलर के लिए उत्साह बढ़ा दिया है, जिसे 3 सितंबर, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। “द बकिंघम मर्डर्स” का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीजर और पहला गाना देखने के बाद यह साफ है कि दर्शक एक जबरदस्त और कभी नहीं देखे गए मिस्ट्री थ्रिलर की उम्मीद कर सकते हैं। “द बकिंघम मर्डर्स” करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे “वीरे दी वेडिंग” और “क्रू” जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं।

द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Next Post

पुलकित द्वारा निर्देशित राजकुमार राव की नई फिल्म "मालिक"

शेयर करेराजकुमार राव नए अवतार में नज़र आएंगे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 02 सितंबर 2024। दर्शकों को नई और विविधतापूर्ण फिल्में देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव के साथ एक मनोरंजक प्रोजेक्ट पेश करने के लिए तैयार हैं. […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण