‘अनुपमा’ फेम नितेश पाण्डे का हुआ निधन, 51 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मई 2023। अनुपमा शो अब घर-घर फेमस हो गया है। दर्शक भी शो के सभी किरदारों को देखना और उन्हें फॉलो करना काफी पसंद करते हैं। अब इस शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नीतीश पांडे का निधन हो गया है। यह सुनकर पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई हैं। इस खबर पर कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता की मौत किस कारण से हुई है। 

नहीं रहे अनुपमा फेम नीतीश  पांडे

बीती रात अनुपमा फेम  नीतीश  पांडे ने कार्डियक अरेस्ट के कारण दम तोड़ दिया। अभिनेता की उम्र केवल 51 साल थी, लेकिन इस उम्र में भी उन्हें दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। नीतीश पांडे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा थे और उन्हें आए दिन अनुपमा शो में देखा जाता था। अब इस खबर से न केवल परिवार वाले बल्कि फैंस भी शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

राइटर सिद्धार्थ नागर ने की खबर की पुष्टि

नीतीश  पांडे के मौत की खबर को राइटर सिद्धार्थ नागर ने पुष्टि की है। राइटर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। बाद में सिद्धार्थ ने एक मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। राइटर ने बताया कि नीतीश  शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद पता लगा कि वह हमारे बीच नहीं रहें।

अभिनय के दम पर पाया सबकुछ

अभिनेता नीतीश पांडे बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। 17 जनवरी 1973 को जन्मे नितीश पांडे ने  टीवी की दुनिया में अच्छा नाम कमाया था। यही नहीं, अभिनेता फिल्म  ‘ओम शांति ओम’ में बॉलीवुड के किंग खान के साथ भी काम किया है। अनुपमा शो में भी नीतीश के किरदार को दर्शकों की काफी सराहना मिली थी। 

Leave a Reply

Next Post

'ईडी बहुत परेशान कर रही': सांसद फूलोदेवी नेताम बोलीं- जहां कांग्रेस की सरकार, वहां बदले की भावना से कर रही काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर/ रायपुर 24 मई 2023। राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने ईडी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां ईडी बहुत परेशान कर रही है। महाराष्ट्र में ठाकरे की […]

You May Like

झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा