‘ईडी बहुत परेशान कर रही’: सांसद फूलोदेवी नेताम बोलीं- जहां कांग्रेस की सरकार, वहां बदले की भावना से कर रही काम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/ रायपुर 24 मई 2023। राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने ईडी पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां ईडी बहुत परेशान कर रही है। महाराष्ट्र में ठाकरे की सरकार थी तो ईडी उनसे भिड़ी हुई थी। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि, तोड़फोड़ करके उनकी सरकार आई तो जिन पर कार्रवाई हो रही थी, उन्हें छोड़ दिया गया। अब छत्तीसगढ़ को टारगेट बनाया गया है, लेकिन यहां की जनता जान गई है कि भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सांसद नेताम बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहीं थीं। 

ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मिले टिकट
महिला कांग्रेस की जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की मंगलवार देर शाम बैठक लेने पहुंची सांसद नेताम ने कहा कि, इस बार के चुनाव में भी महिलाएं संगठित हैं। महिलाएं मजबूत हैं। कहा कि, बूथ लेवल की कमेटी गठन किया जाना है। निश्चित तौर पर उनको जवाबदारी दी जाएगी, जो ईमानदारी से काम करेंगी। पूरे देश में प्रतिशत के आधार पर भी देखें तो सबसे ज्यादा महिला विधायक छत्तीसगढ़ में है। उन्होंने कहा कि, महिला होने के नाते मैं चाहूंगी और हाईकमान से भी बात करूंगी कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारे। वे यह लड़ाई निश्चित तौर पर जीत की आएंगी। 

पहलवानों पर कहा, हमारा देश खतरे में है
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने दिल्ली में पहलवानों के चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि, हमारा देश आज खतरे में है। जो पहलवान पहलवानी दिखाकर भारत का नाम रोशन करते हों, हमारे भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाते हैं और शान से कहते हैं हम भारत के निवासी हैं। वही भारत देश को रोशन करने वाले आज धरने पर हैं। निश्चित तौर पर हम उनके मांग में उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए। कहा कि जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पहलवान बहुत दिनों से धरने पर हैं, लेकिन न तो एफआईआर हो रही और न ही कार्रवाई। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 24 मई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। छह दशकों से विश्वविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान