अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर उसके पिता ने जताई एक और चिंता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अमृतसर 23 अप्रैल 2023। पंजाब दे वारिस प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी और उन्होंने शहर के कई रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगाकर उचित इनाम देने की बात कही। लेकिन आज अमृतपाल सिंह को गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने गांव रोडे एक गुरुद्वारा साहिब में लोगों को संबोधित कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। यहां यह बताने योग्य है कि अमृतपाल को अजनाला घटना के बाद पुलिस द्वारा कई गवाहों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही थी। अमृतपाल सिंह के बहुत सारे साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है और उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। पिता का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य कई कार्रवाइयों की आशंका जताई है।

वारिस पंजाब के जत्थेबंदी के नेता अमृतपाल सिंह मोगा के गांव रोडे में गिरफ्तार होने के बाद पिता ने चिंता व्यक्त की है। अमृतपाल के पिता ने कहा कि उसे सुबह  7 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया था। इसकी जानकारी उन्हें टी.वी. से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अमृतपाल को इसीलिए अपील की जारही थी कि पुलिस को वह अपना पूरा सहयोग देगी। आगे आगे बोलते हुए अमृतपाल सिंह ने पिता ने कहा कि वह अब कानून का सहारा लेंगे और अपने पारवारिक मैंबरों का केस अब कोर्ट में लड़ा जाएगा। पिता ने कहा कि उन्हें शक है कि अमृतपाल के खिलाफ और भी कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है क्योंकि उनके साथियों के खिलाफ तो पहले ही एन.एस.ए. लगाया हुआ है लेकिन इसकी खुशी भी है कि उनका पुत्र सही सलामत है और उसकी ओर अपनी गिरफ्तारी दी गई है जिससे उनकी चिंता जरूर कम हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से उनकी अमृतपाल सिंह से कोई भी बातचीत नहीं हुई है। 

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह करीब 30 दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा और अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा पोस्टर भी लगाए गए। अमृतपाल को गांव रोडे से गिरफ्तार किया गया है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृतपाल सिंह की धर्मपत्नी को जब पुलिस ने विदेश जाने सो रोका तो उसके बाद अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी देने का तय किया और आज उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दे दी है। अब देखना होगा कि पुलिस अब अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल भेज रही है और अब प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और कौन-कौन से मुकदमे दर्ज होते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Next Post

सऊदी अरब ने सूडान में फंसे भारतीयों सहित 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर खार्तूम 23 अप्रैल 2023। अफ्रीकी देश में सुडान में खूनी संघर्ष दूसरे हफ्ते भी जारी है। देश के ज्यादातर हवाई हड्डे रणक्षेत्र में तब्दील हो गए हैं और राजधानी खार्तूम के बाहर गतिविधियां खतरनाक साबित हुई हैं। इस बीच सऊदी अरब ने सुडान में फंसे अपने नागरिकों और राजनयिकों […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही