नये एसपी ने संभाला चार्ज, जितेन्द्र शुक्ला ने अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ बुरा करने की कही बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 14 अक्टूबर 2023। कोरबा जिले के नए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस कप्तान के रुप में पद्भार ग्रहण कर लिया है। कोरबा का चार्ज लेने के साथ ही उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बातचीत की। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, कि चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए उन्हें कोरबा भेजा गया है। बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। अच्छे के साथ अच्छा और बुरे के साथ बुरा बर्ताव करने की बात उनके द्वारा कही गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोरबा एसपी यू उदय किरण का तबादला कर दिया गया उनके स्थान पर आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को जिले का नया एसपी बनाया गया। शासन का आदेश आते ही शनिवार को उन्होंने पुलिस कप्तान के रुप में जिले का प्रभार ग्रहण किया। चार्ज लेते ही वे सबसे पहले मीडिया से मुखातिब हुए। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को तवज्जो देते हुए उन्होंने कहा,कि पुलिस और मीडिया एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बिना समाज का हर काम अधूरा है। दोनों के बेहतर तालमेल से ही अच्छा काम संभव है लिहाजा उनका प्रयास रहेगा कि मीडिया को साथ लेकर काम करें।

आईपीएस जितेंद्र शुक्ला काफी कड़क पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वे जिन जिन-जिलों में बतौर एसपी पदस्थ रहे अपनी पुलिसिंग के लिए काफी चर्चा में रहे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें कोरबा भेजा गया हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, वाहनों से हटाए जा रहे पदनाम पट्टिका, 2414 ड्राइवर पर चालानी कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के बाद रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। रायपुर पुलिस की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक कुल 2 हजार […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ