पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- इन लोगों ने मणिपुर की जनता के साथ विश्वासघात किया; टीएमसी को भी घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अगस्त 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मणिपुर मामले में सिफ राजनीति की है। विपक्ष ने मणिपुर के लोगों के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। वे मणिपुर पर चर्चा ही नहीं करना चाहते थे। संसद में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, फिर वोटिंग से भाग गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य संसद बीच में ही छोड़कर चले गए। सच तो यह है कि विपक्षी दलों का ‘घमंडिया’ गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गया था।

विपक्ष को सदन से भागते हुए पूरे देश ने देखा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को सदन से भागते हुए पूरे देश ने देखा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन लोगों ने मणिपुर के लोगों को इतना बड़ा धोखा दिया। सत्र शुरू होने से पहले देश के गृह मंत्री ने इन राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कहा था कि वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होना जरूरी है: प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होना जरूरी है, लेकिन असल में क्या हुआ, आप सब देख सकते हैं। विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया! अगर इतने संवेदनशील विषय पर चर्चा होती तो मणिपुर के लोगों को राहत महसूस होती। उस मुद्दे के समाधान के लिए कुछ समाधान निकल आते, लेकिन विपक्षी लोग इस पर चर्चा नहीं करना चाहते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता था कि मणिपुर की सच्चाई उन्हें सबसे ज्यादा चुभने वाली है।

विपक्ष को दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं: पीएम
उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है, उन्हें तो बस राजनीति से मतलब है। यही कारण था कि उन्होंने चर्चा से बचने का फैसला किया और अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजनीतिक बहस को प्राथमिकता दी।

पंचायत चुनाव को लेकर TMC को घेरा
पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं कि कोई भी भाजपा उम्मीदवार नामांकन दाखिल न कर सके। वे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को बल्कि मतदाताओं को भी धमकाते हैं। बूथ पर कब्जा करने के लिए ठेके दिए जाते हैं। यह राज्य में राजनीति करने का उनका तरीका है। TMC के टोलाबाजों की फौज वोटिंग में ठप्पेबाजी की फौज बन जाती है। सारे गुंडों को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है कि कितने पोलिंग बूथ को कौन कैप्चर करेगा।

Leave a Reply

Next Post

कार्यवाहक पीएम के नाम को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप, शहबाज शरीफ और विपक्षी नेता रियाज लेंगे फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इस्लामाबाद 12 अगस्त 2023। पाकिस्तान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विपक्षी नेता राजा रियाज इस साल के अंत में होने वाले आम चुनावों की देखरेख के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें 12 अगस्त तक नियुक्ति के लिए […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च