जमशेदपुर के युवक ने मांगी थी सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती! लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का कर रहा दावा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जमशेदपुर 20 अक्टूबर 2024। सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले का पता चल चुका है। मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाला युवक झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है और धमकी भरा संदेश भी वहीं से ही भेजा गया था। पुलिस के अनुसार, संदेश भेजने वाला व्यक्ति लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा कर रहा है। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को आरोपी का फोन बीकेसी (बांद्रा- कुर्ला परिसर) में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में था। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय वह दिल्ली में था और कुछ ही घंटों के बाद बंगाल रवाना हो गया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम को जमशेदपुर भेजा है, जबकि एक टीम बीकेसी के राष्ट्रीयकृत बैंक में भेजी गई। उधर, इस नई धमकी के बाद अभिनेता सलमान खान और उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान लगातार बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। एक्टर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। भेजने वाले ने स्पष्ट संदेश दिया कि हमारे संदेश को हल्के में न लिया जाए। कहा कि यदि सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये की रकम देनी होगी। अगर ये रकम नहीं दी तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर कर दी जाएगी।

मालूम हो कि दशहरे के दिन बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई थी। इसके जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बाबा सिद्दीकी के काफी करीब थे। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पीछे पड़ा है। कुछ समय पहले उसने कहा था कि जो भी सलमान खान का करीबी होगा उसका हाल बहुत बुरा होगा। अब तक पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

Leave a Reply

Next Post

सपा के लिए 'कुर्बानी' देगी कांग्रेस; यूपी उपचुनाव में नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 20 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। इस उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए कुर्बानी देगी और उपचुनाव […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया