झारखंड बंद के दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे छात्र, रांची-पटना हाईवे को किया जाम…गाड़ियों की लगी लंबी कतार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 11 जून 2023। 60:40 वाली नियोजन नीति के विरोध का आज दूसरा दिन है। आज भी छात्र सड़क जाम कर रहे हैं। छात्रों ने रांची-पटना हाइवे को सुबह 6:15 से ही ओरमांझी के पास जाम कर दिया है, जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर हटाया जाम
जाम में छोटे से लेकर बड़े कई वाहन फंस गए। सबसे ज्यादा बिहार से आने वाली गाड़ियां जाम में फंसी हुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाने की कोशिश करने लगी, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।

वहीं, बंद का असर राजधानी रांची को छोड़ राज्य के दूसरे हिस्से में देखने को मिल रहा है। राज्य की उपराजधानी दुमका में भी बंद का असर दिख रहा है। यहां बस स्टैंड से बसें काफी कम खुली हैं। बस स्टैंड सहित शहर के अन्य हिस्से में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग आदि में भी बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है।

पहले भी छात्र कर चुके हैं प्रदर्शन
गौरतलब है कि नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनों ने 10 और 11 जून को बंद का आह्वान किया है। इससे पहले भी छात्रों ने नियोजन नीति के विरोध में प्रदर्शन किया था। बता दें कि नयी नियोजन नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार इसके माध्यम से नियुक्ति की तैयारी में है तो दूसरी तरफ इसे लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

इस नियोजन नीति का कई अन्य छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं, जिनमें झारखंड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया आदि शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार की नयी नियोजन नीति के अनुसार 60 प्रतिशत सीटों पर नियुक्तियां झारखंड के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की होंगी, वहीं 40 प्रतिशत सीटें ‘सभी के लिए’ हैं। चालीस प्रतिशत सीटों पर किसी भी राज्य के युवा झारखंड में रोजगार पा सकते हैं, छात्र इसी का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान और श्रीलंका में हो सकता है एशिया कप, भारत में विश्व कप खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2023। एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप को लेकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद सुलझता नजर आ रहा है। इन दोनों टूर्नामेंट के मामले में दोनों देश प्रत्यक्ष रूप से आमने-सामने नहीं थे, लेकिन एसीसी और आईसीसी के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप