EC ने फूंका चुनावी बिगुल, छत्तीसगढ़ में 3 चरण में होंगे मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बच गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। देश भर में कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे और सात मई को तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।

26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं- सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। सबसे पहले उपचुनाव के लिए। 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उपचुनाव होने हैं। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाया जाएगा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा, इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। 

 

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार की विदाई की तिथि घोषित- कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 17 मार्च 2024। मोदी सरकार की विदाई की तिथि घोषित हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता 7 चरणों में चरणबद्ध तरीके से पूरे देश से मोदी सरकार से विदा लेगी। मोदी की वादा खिलाफी का हिसाब […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप