आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले जहीर खान की हुई इस टीम में एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अगस्त 2024। आईपीएल 2025 से पहले इस साल के अंत में मेगा नीलामी का आयोजन होगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ दिग्गज गेंदबाज की दो साल आईपीएल में वापसी हुई है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है। टीम मैनेजमेंट बुधवार (आज) को इसकी आधिकारिका पुष्टि कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया – जहीर खान को टीम मेंटर नियुक्त किया गया है। आज इसकी घोषणा की जाएगी।

गंभीर संभाल चुके हैं यह जिम्मेदारी
जहीर से पहले गौतम गंभीर इस पद पर काबिज थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थामा और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। तब से लखनऊ सुपर जाएंट्स में मेंटर का पद खाली है। आगामी संस्करण से पहले दिग्गज गेंदबाज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

मोर्कल ने दिया गेंदबाजी कोच के पद से इस्तीफा
जहीर इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्य किया, उसके बाद उन्होंने वैश्विक विकास प्रमुख की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद लखनऊ के पास फिलहाल कोई गेंदबाजी कोच नहीं है। मोर्केल अब गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं। 

इन टीमों के लिए खेल चुके जहीर
अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों – मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 10 संस्करणों में जहीर ने इन टीमों के लिए 100 मैचों में भाग लिया जिसमें 7.58 की इकोनॉमी रेट के साथ 102 विकेट लिए। आखिरी बार आईपीएल में उन्हें 2017 में खेलते देखा गया था, तब वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान थे।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में भेड़ियों का आतंक: एक मासूम और महिला को बनाया निवाला, दो माह में सात की ली जान; अखिलेश का सरकार पर तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर खैरीघाट/महसी/शिवपुर/बहराइच 28 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक जारी है। महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार की रात भेड़िये ने हरदी थाना क्षेत्र निवासी रीता देवी (45) को निवाला बनाया और खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस