नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा : गृहमंत्री विजय शर्मा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 23 सितंबर 2025। नारायणपुर में नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर को ढेर करने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने इस पर कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया गया है. नक्सलियों के वरिष्ठ नेतृत्व का खात्मा हो रहा है, उनका संगठन कमजोर पड़ रहा है. वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलियों से बातचीत को लेकर विजय शर्मा की मानसिक स्थिति को अस्थिर बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मानसिकता स्थिर है कि बस्तर में विकास पहुंचे. इसके साथ ही सवाल किया कि ये (कांग्रेस) नक्सलवाद का खात्मा क्यों नहीं चाहते हैं. दरअसल, बड़ी संख्या में नक्सली समाज की मुख्यधारा में आना चाहते हैं. वहीं 51 महतारी सदन के लोकार्पण को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बड़े समय से माता-बहनों की मांग थी. 29 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं. सभी के लिए रहने की बेहतर व्यवस्था होगी. स्व-सहायता समूह द्वारा महिलाओं का एक खास कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ भी शुरू हो रहा है. महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए यह एक बड़ा कदम है।

वहीं जीएसटी 2.0 को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस पर दुकानों तक पहुंचेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता दुकानों में पहुंचकर शॉपिंग करेंगे. इसके साथ ही उन्होने दुकानदारों से जीएसटी की जानकारी देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

सोहा अली खान बोलीं– जीनोमिक्स है स्वस्थ जीवन की कुंजी

शेयर करेअपोलो जीनोमिक्स: 11,000 कंसल्टेशन का ऐतिहासिक पड़ाव जेनेटिक टेस्टिंग को सुलभ बनाने की दिशा में अपोलो की पहल (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 24 सितंबर 2025। अपोलो हॉस्पिटल्स समूह ने स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति की दिशा में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। देशभर में स्थापित अपोलो […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान