एलआईसी की अदाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन से मुलाकात जल्द; एलआईसी के चेयरमैन ने कही यह बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। एलआईसी चेयरमैन एमआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि एलआईसी के अधिकारी जल्द ही अदाणी ग्रुप के प्रबंधन से मुलाकात करेंगे। बता दें कि सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी ने अदाणी समूह में भारी निवेश किया हुआ है। अमेरिकी वित्तीय फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। जिसके चलते विपक्षी पार्टियां एलआईसी के फैसले को लेकर सवाल उठा रही हैं। एमआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि ‘हमारी निवेशक टीम ने अदाणी समूह से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही हमारे उच्च प्रबंधन के अधिकारी भी जल्द अदाणी समूह प्रबंधन से मुलाकात कर सकते हैं। कुमार ने कहा कि हम जल्द ही उन्हें फोन करके मिलेंगे और उनसे जानेंगे कि ग्रुप और मार्केट में क्या चल रहा है’। 

हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर लगाए थे आरोप
बता दें कि हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी करने, ऑफशोर सेल कंपनियां चलाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। साथ ही विपक्ष ने अदाणी समूह में एलआईसी और एसबीआई द्वारा भारी निवेश करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। अदाणी समूह 20 हजार करोड़ रुपए का एफपीओ लाया था उससे तीन दिन पहले ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिससे हंगामा हो गया और उसके बाद से अदाणी समूह के शेयरों में करीब 100 बिलियन डॉलर या करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। 

कंपनी के स्टॉक्स में तेजी आई
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद घिरे अदाणी समूह की कंपनियों के तिमाही के नतीजे भी जारी हो गए है, जिसमें संकट के बावजूद अदाणी ग्रुप की अदाणी विल्मर के कुल लाभ में दिसंबर तिमाही में 16.5 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के स्टॉक्स में भी तेजी आई है। 

Leave a Reply

Next Post

एयर शो में दिखेगा मेक इन इंडिया का कमाल, एचएएल पेश करेगा हेलीकॉप्टर और सुपरसोनिक ट्रेनर जेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयर शो में मेक इन इंडिया की ताकत देखने को मिलेगी। दरअसल इस एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अपने हेलीकॉप्टर और ट्रेनर जेट का भी प्रदर्शन करेगी। खबर के अनुसार, एयर शो के दौरान हिंदुस्तान […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर