लोकसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व सीएम और 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव एप मामले में रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने बघेल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला आईपीसी की धारा 120बी, 34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले ये मामला कांग्रेस नेता के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस की एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हर लोकसभा क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार कर रही है कांग्रेस, प्रभारियों को हर सप्ताह देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 17 मार्च 2024। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की क्षेत्रवार तैयारी तेज कर दी है। हर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी को क्षेत्र में किए गए कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट देनी होगी। इसमें बूथवार बनाई गई रणनीति को बताना होगा। यह रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय से लेकर राष्ट्रीय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान