लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, ‘भाजपा का अहंकार और अभिमान धूल में मिल गया’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 15 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो गए हैं। 4 जून को आये चुनावी नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। इससे पहले 4 जून को आये चुनावी नतीजों में 240 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि, पार्टी को पश्चिम बंगाल में तगड़ा झटका लगा और उसकी सीटें 2019 में 18 से घटकर इस बार 12 हो गईं। बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन पर तृणमूल कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव के नतीजों ने भाजपा के अहंकार और अभिमान को धूल में मिला दिया है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर ‘केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने, न्यायपालिका को भ्रष्ट करने, मीडिया पर पाबन्दी लगाने और सत्ता पर काबिज रहने के लिए चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने’ का भी आरोप लगाया।

देश ने 4 जून को एक नई सुबह देखी: अभिषेक
टीएमसी नेता ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव इतिहास में ‘जोनोगोनर गोरजोन’ (लोगों की दहाड़) के रूप में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। ये बातें उन्होंने शुक्रवार देर रात अपने डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलने के बाद फेसबुक पोस्ट में कही। टीएमसी महासचिव ने डायमंड हार्बर के लोगों को उन्हें भारी जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बंगाल और देश ने 4 जून को एक नई सुबह देखी।

बंगाल में टीएमसी ने 42 में से 29 सीटें जीतीं
बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में से 29 सीटें जीतीं। पार्टी ने 2019 के चुनावों की तुलना में अपनी सीटों की संख्या में सात सीटों का सुधार किया। 

Leave a Reply

Next Post

द. अफ्रीका की विश्व कप में चौथी जीत, नेपाल को एक रन से हराया, सुपर-8 की दौड़ से बाहर हुई टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर किंग्सटाउन 15 जून 2024। रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को एक रन से हरा दिया। सेंट विंसेंट के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में टी20 विश्व कप 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को हराकर टी20 विश्व कप 2024 में […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन