द. अफ्रीका की विश्व कप में चौथी जीत, नेपाल को एक रन से हराया, सुपर-8 की दौड़ से बाहर हुई टीम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

किंग्सटाउन 15 जून 2024। रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को एक रन से हरा दिया। सेंट विंसेंट के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में टी20 विश्व कप 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को हराकर टी20 विश्व कप 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, नेपाल की टीम इस शिकस्त के साथ सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। मौजूदा टूर्नामेंट का 31वां मैच शनिवार को ग्रुप डी की दक्षिण अफ्रीका और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने रीजा हेंड्रिक्स की 43 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में सात विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में द. अफ्रीका शीर्ष पर है। उनके खाते में आठ अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +0.470 है। उन्हें अब तक अपने चारों मैचों में जीत मिली है। वहीं, नेपाल तीन मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई। इसी के साथ वह चौथे पायदान पर है। इस टीम के खाते में सिर्फ एक अंक है। नेपाल का सुपर-8 में पहुंचना अब मुश्किल है। उन्हें अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अगर नेपाल यह मैच जीत भी जाती है तो उनके खाते में सिर्फ तीन ही अंक हो पाएंगे। बांग्लादेश की टीम फिलहाल अंक तालिका में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

नेपाल की पारी
नेपाल की टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, वह जीत दर्ज नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए तबरेज शम्सी काल साबित हुए। उन्होंने टीम को पहला झटका 35 रन के स्कोर पर दिया। कुशल भर्तेल सिर्फ 13 रन बना सके। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान रोहित पॉडेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें भी शम्सी ने ही अपना शिकार बनाया। इस मैच में आसिफ शेख ने 42, अनिल शाह ने 27, दिपेंद्र सिंह एरी ने छह, कुशल मल्ला ने एक, गुलशन झा ने छह और सोमपाल कमी (नाबाद) ने आठ रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में तबरेज शम्सी ने चार विकेट लिए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई। रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी हुई जिसे नेपाल के दिपेंद्र सिंह ने तोड़ा। उन्होंने डिकॉक को आउट किया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद एडेन मार्करम के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा जो सिर्फ 15 रन बना सके। इस मैच में रीजा हेंड्रिक्स ने 43, हेनरिक क्लासेन ने तीन, डेविड मिलर ने सात, मार्को जानसन ने एक, कागिसो रबाडा ने शून्य रन बनाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने चार और दिपेंद्र सिंह एरी ने तीन विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Next Post

'अगले तीन मैचों में बनाएंगे शतक', मैच से पहले शिवम दुबे ने जीता दिल, कोहली की फॉर्म पर कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जून 2024। भारतीय टीम शनिवार को कनाडा के खिलाफ खेलती नजर आएगी। इस मैच में विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दरअसल, पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। सलामी बल्लेबाजी करते हुए वह अमेरिका के खिलाफ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप