महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा; बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 अप्रैल 2025। महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दौरान बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और एसयूवी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस एक बोलेरो से टकरा गई। इसके तुरंत बाद एक निजी बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। निजी बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से से चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं।

मुर्शिदाबाद में ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, चार की मौत
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक डंपर ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक दो वर्षीय बच्चे सहित एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। 

मृतकों की पहचान हुई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को समशेरगंज इलाके में हुई, जब चार लोग डाक बंगला मोड़ से फरक्का जा रहे थे। डंपर ट्रक ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी और चारों लोगों को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान एजाज शेख, तौहीक शेख, जाहुल शेख और दो वर्षीय आसिफ शेख के रूप में हुई है। वे फरक्का थाना क्षेत्र के महादेवनगर गांव के निवासी थे। 

गुस्साई भीड़ ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किया
अधिकारी ने बताया कि गुस्साई भीड़ ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया और डंपर ट्रक समेत अन्य फंसे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उन्होंने बताया कि बाद में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

'दंगाई, कसाई, राष्ट्रवाद...' सिर्फ शब्द नहीं, ये चुनावी शंखनाद; यूपी का भविष्य अब इस विचारधारा से होगा तय!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बरेली 02 अप्रैल 2025। दंगाई, कसाई, राष्ट्रवाद… ये सिर्फ शब्द नहीं, सीएम का चुनावी शंखनाद है। बरेली कॉलेज के मंच से सीएम विरोधियों पर जमकर बरसे। कभी विपक्षियों का नाम लेकर तो कभी इशारों-इशारों में उनकी पोल खोली। अपनी सरकार की खूबियां गिनाना भी नहीं भूले। रुहेलखंड […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर