Assembly Election 2022: UP में दूसरे दौर के चुनाव में BJP के लिए कड़ी चुनौती, गोवा-उत्तराखंड में भी मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ/पणजी/देहरादून 14 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. यूपी में दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहे हैं. कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव कराए जा रहे हैं. गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है. इन सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मत डाले जा रहे हैं(

आज के चुनावों में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। गोवा में बीजेपी और कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन देखने वाले गोवा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल होड़ में हैं. महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में 100 से अधिक महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तराखंड में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं.इन चुनावों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक की किस्मत का फैसला होना है. कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57, कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे. गोवा में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (बीजेपी), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (बीजेपी), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप का मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं. शिवसेना और एनसीपी ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है.

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस चरण में चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो बीजेपी छोड़कर सपा में चले गए थे। आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम ने किया शहीदों को याद, थरूर बोले- परंपरागत शोक से जरूरी है पुनरावृत्ति रोकना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जम्मू 14 फरवरी 2022। देश आज 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की तीसरी बरसी मना रहा है। इस मौके पर भयावह हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप