फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ न्यायालय ने जारी किया वारंट, 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 30 नवंबर 2021। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ भोपाल जिला न्यायालय ने जमानती वारंट किया है। चेक बाउंस के मामले में यह वारंट जारी किया गया है। 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।  गौरतलब है कि अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ यूटीएफ टेली फिल्म्स प्रालि ने 32 लाख 5 हजार रुपये के चेक बाउंस का प्रकरण दर्ज करवाया था। इस मामले में भोपाल जिला न्यायालय ने पटेल के खिलाफ वारंट जारी कर 4 दिसंबर को कर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील रवि पंथ के अनुसार प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने यह वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्रालि से फिल्म बनाने के लिए 32 लाख 25 हजार रुपये उधार लिए थे। बदले में कंपनी को दो चेक दिए थे। जब बैंक में ये चेक लगाए तो बाउंस हो गए। इसके बाद जिला न्यायालय में केस लगाया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने अमीषा पटेल के खिलाफ  वारंट जारी किया। इंदौर में भी चेक बाउंस के मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। निशा नामक युवती से अमीषा ने दस लाख रुपये लिए थे और बदले में चेक दिया था लेकिन  वह चेक भी बाउंस हो गया था। अब जबकि भोपाल कोर्ट ने अमीषा को 4 दिसंबर को कोर्ट में उपिस्थत होने के आदेश दिए हैं तो अटकलें भी चल रही है कि अमीषा खुद आएंगी या वकील के माध्यम से जवाब देंगी। 

Leave a Reply

Next Post

चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, इन दो राज्यों पर चक्रवाती तूफान का साया, अलर्ट जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है।  दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान