टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनने को तैयार यह दिग्गज, राहुल द्रविड़ नहीं बढ़ाना चाहते अपना अनुबंध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 नवंबर 2023। विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की हार के साथ ही राहुल द्रविड़ का बतौर कोच अनुबंध समाप्त हो गया। इसके बाद से ही लोगों में इस बात की उत्सुकता है कि क्या द्रविड़ वापस से अपना अनुबंध बढ़ाएंगे या वह अब इसे जारी नहीं रखना चाहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द्रविड़ ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया है और इसकी जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। द्रविड़ की जगह उनके करीबी दोस्त और भारत के पूर्व स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को इस भूमिका में लिया जाना तय है। वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। साथ ही लक्ष्मण बंगलूरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष भी हैं। 

शानदार रहा है द्रविड़ का कार्यकाल

द्रविड़ की देखरेख में टीम इंडिया टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर वन टीम बनी। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज जीत में द्रविड़ मास्टरमाइंड रहे थे। शुभमन गिल भी द्रविड़ की कोचिंग में ही निखरे हैं। इतना ही नहीं तीन साल से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली को भी उन्होंने फॉर्म में लाने में मदद की और अब किंग रनों का अंबार लगा रहे हैं। विश्व कप को लेकर भी द्रविड़ की प्लानिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।

रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने अटैकिंग क्रिकेट की नींव रखी। इसका नतीजा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को मिला। भारतीय टीम 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीम इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची, लेकिन हार गई। अब विश्व कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

हेड कोच बनने के लिए लक्ष्मण ने उत्सुकता जाहिर की

द्रविड़ का बतौर कोच टीम इंडिया के साथ दो साल का करार था। वह नवंबर 2021 में दो साल के अनुबंध पर टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था, जो भारत में विश्व कप के साथ समाप्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह इसे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। 51 साल के द्रविड़ की जगह बीसीसीआई अब वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में लक्ष्मण कई बार टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण यह रोल निभाने के लिए उत्सुक भी हैं और उन्होंने बीसीसीआई के सामने इच्छा भी जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व कप के दौरान लक्ष्मण ने इसको लेकर बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से अहमदाबाद में मुलाकात भी की थी। वह टीम इंडिया के कोच के रूप में लंबे समय के अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हेड कोच के तौर पर जा सकते हैं लक्ष्मण

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए वह टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। यह पूर्णकालिक भारतीय मुख्य कोच के रूप में उनका पहला टूर हो सकता है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि द्रविड़ के साथ उनके सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले बाकी कोच क्या फैसला लेते हैं। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा और टीम के चार-पांच दिसंबर तक दौरे के लिए रवाना होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म मेकिंग की शिक्षा देंगे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने बताई भविष्य की योजना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 नवंबर 2023। अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर, कैनेडी, देव-डी और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों के जरिए बतौर निर्माता-निर्देशक अच्छी पहचान बनाई है। अपने काम में वह माहिर हैं। मगर, अब वे एक नई राह पर चलने की तैयारी में हैं। अनुराग कश्यप, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी