सरोज पांडेय बोलीं-सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव, दर्ज करेंगे जीत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 04 मार्च 2024। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से घोषित की गई भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सरोज पांडे ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा। सुतर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के बाद अपनी बात रखी। इससे पहले टिकट की घोषणा होने पर दीपिका कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और मिठाई बांटी। लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ विधानसभा की सदस्य रह चुकीं सरोज पांडे को अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा एक दिन पहले की गई है। प्रत्याशी चयन के एक दिन बाद सरोज पांडे की उपस्थिति कोरबा जिले में हुई। सुतर्रा में उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और उनका स्वागत किया। लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की आह्वान पर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें कोरबा लोकसभा से चुना गया है सबका साथ और विकास पर लड़ेंगे चुनाव, और जीत दर्ज करेंगे।

कोरबा शहर पहुंचने पर स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर सरोज पांडे का स्वागत किया। इससे पहले सरोज पांडे को प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने पर कोयलांचल दीपिका में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

Leave a Reply

Next Post

‘देश में अमृतकाल चल रहा है, फिर भी हो रही गौ हत्या’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने राजनीतिक दलों से की अपील, कहा- गौ हत्या बंद करने का लें संकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 मार्च 2024 । ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजिम में आयोजित संत समागम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए है. आज राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला