सीएम रेखा गुप्ता का दिल्लीवासियों को आशवासन, चुनाव घोषणापत्र के सभी वादे होंगे पूरे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 मार्च 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी। गुप्ता ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि इसके बावजूद BJP सरकार पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में किये गए वादों को पूरा करेगी। विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर एक चर्चा के दौरान गुप्ता ने आप पर कटाक्ष करते हुए उसे एक ‘‘धरना पार्टी” करार दिया, जो सत्ता से बाहर होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारे शपथ लेने से पहले ही आतिशी और आप के अन्य विधायक बैनर लेकर सवाल कर रहे थे कि हम महिलाओं को 2,500 रुपये कब देंगे। वे हमसे सवाल तब कर रहे हैं, जब वे खुद पंजाब में इसी वादे को पूरा करने में विफल रहे। वे एक धरना पार्टी हैं – जब सत्ता में थे, तो वे विरोध प्रदर्शन पर बैठे, अब वे विपक्ष में हैं और वे अब भी वही कर रहे हैं।

गुप्ता के हमले के जवाब में आप ने कहा कि भाजपा को सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता देनी चाहिए और दिल्ली की सभी महिलाओं को 2,500 रुपये देने के अपने वादे को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उसने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पहली किश्त आठ मार्च तक वितरित हो जाए। विपक्षी दल ने कहा कि आप दिल्ली के लोगों की चिंताओं को उठाना और जवाबदेही की मांग करना जारी रखेगी, भले ही उसके नेताओं को विधानसभा परिसर से ‘असंवैधानिक रूप से बाहर’ कर दिया जाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर मुख्यमंत्री कार्यालय से बी आर आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें कथित तौर पर हटाये जाने के खिलाफ उसके विरोध प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘वे सदन से बाहर जाने का बहाना चाहते थे, क्योंकि वे यहां पेश की गई कैग रिपोर्ट का सामना नहीं कर सकते थे।

सदन में पेश की गई कैग की दूसरी रिपोर्ट पर गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता से किया गया वादा पूरा करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर कैग की दूसरी ऑडिट रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश की गई। इस रिपोर्ट ने न केवल (पिछली) अरविंद केजरीवाल सरकार की हकीकत को उजागर किया है, बल्कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को भी बेनकाब किया है।” गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर उनकी पार्टी के चुनावी नारे ‘‘भाई हो तो ऐसा, केजरीवाल जैसा” को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वह एकमात्र भाई हैं जिन्होंने एक खरीदो, एक पाओ ऑफर के तहत मुफ्त शराब की बोतलें उपलब्ध करायीं।’

Leave a Reply

Next Post

अगर आप करना चाहते हैं पेट की चर्बी कम तो रोज सुबह पिएं ये 3 हेल्दी ड्रिंक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 मार्च 2025। वजन कम करना अब लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसके लिए लोग डाइट और एक्सरसाइज दोनों पर ध्यान देते हैं। अगर आप अपनी दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करते हैं, तो यह पेट की चर्बी को कम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान