ग्रीस में अनिरुद्ध-काव्या की शादी की खुशियों में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 13 नवंबर 2026। दोस्ती, प्यार और खुशियों का खूबसूरत संगम तब और खास हो जाता है, जब उसमें फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों का आशीर्वाद भी जुड़ जाए। अभिनेत्री और ग्लोबल सेंसेशन उर्वशी रौतेला ने अपने खास दोस्तों, मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवुमन काव्या मारन को उनकी शादी के लिए दिल से शुभकामनाएं दी हैं। ग्रीस की खूबसूरत और रोमांटिक लोकेशन पर हो रहे इस खास जश्न ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली हैं। इस खुशी को और खास बना दिया सुपरस्टार रजनीकांत की शुभकामनाओं ने, जिन्होंने भी इस जोड़ी को जीवन की नई पारी के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

अनिरुद्ध रविचंदर अपने धमाकेदार संगीत और चार्टबस्टर गानों के जरिए भारतीय सिनेमा में खास पहचान बना चुके हैं, जबकि काव्या मारन बिजनेस और स्पोर्ट्स जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उर्वशी की आत्मीय शुभकामनाएं उनकी दोस्ती और स्नेह को बयां करती हैं। ग्रीस की खूबसूरत वादियों में शुरू हो रहा यह नया सफर अब सितारों के प्यार और आशीर्वाद से और भी यादगार बन गया है।

Leave a Reply

Next Post

मधुरिमा तुली के भाई दूज सेलिब्रेशन में दिखी रिश्तों की मिठास

शेयर करेमधुरिमा तुली ने खास अंदाज में मनाया भाई दूज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 13 नवंबर 2026। त्योहारों की असली खूबसूरती अपनों के साथ बिताए पलों में छिपी होती है और अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने भाई दूज के मौके पर इसी खूबसूरत एहसास को खास अंदाज में साझा किया। […]

You May Like

मधुरिमा तुली के भाई दूज सेलिब्रेशन में दिखी रिश्तों की मिठास....|....ग्रीस में अनिरुद्ध-काव्या की शादी की खुशियों में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला....|....लगातार स्ट्रेस लेने से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है....|....अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी ने दिखाया सपनों का आशियाना....|....75 प्रतिशत शो घटने से परेशान है AICWA....|....मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह....|....अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला....|....आईपीएल: हार्दिक-अर्शदीप से पहले भी हुए बड़े ट्रेड....|....चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव....|....मेटा पर ब्राजील में 12.58 करोड़ जुर्माना