इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ की नई उड़ान: ओम पावर ट्रांसमिशन आईपीओ से बढ़ाएगी रफ्तार

admin
शेयर करे

ओम पावर का आईपीओ लॉन्च: पावर सेक्टर में निवेश का सुनहरा मौका

पावर सेक्टर में नई हलचल: ओम पावर का आईपीओ खुलने को तैयार

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 अप्रैल 2026। पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी मजबूत दस्तक देने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 9 अप्रैल 2026 को खुलकर 13 अप्रैल तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों की बोली 8 अप्रैल को पूरी हो चुकी है।

इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी ) सेवाओं के जरिए पहचान बना चुकी यह कंपनी अपने विस्तार की नई दिशा में कदम रख रही है। ₹166 से ₹175 प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 85 शेयरों के लॉट साइज के साथ यह आईपीओ खास तौर पर रिटेल और संस्थागत दोनों निवेशकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है।

करीब ₹150 करोड़ के इस इश्यू में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं, जिससे कंपनी अपने बिजनेस को और मजबूती देने की योजना बना रही है। जुटाई गई राशि का उपयोग नई मशीनरी, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। कंपनी के चेयरमैन कल्पेश धनजीभाई पटेल के अनुसार, यह आईपीओ न सिर्फ वित्तीय मजबूती देगा, बल्कि बड़े और जटिल प्रोजेक्ट्स में भागीदारी बढ़ाने का रास्ता भी खोलेगा। ऐसे में पावर सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी में यह इश्यू एक अहम कड़ी बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

महिला एवं बाल विकास विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है- वंदना राजपूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 अप्रैल 2026। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साहिकाओं को गुणवत्ताहीन, छोटी एवं घटिया क्वालिटी के साड़ी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तो भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अड्डा बन […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव