सूरज की हानिकारक सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में Sunscreen का काम करता है अंगूर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर अंगूर हार्ट हेल्थ (Heart Health) के साथ ही ब्लड शुगर के लेवल (Blood Sugar level) को कम करके डायबिटीज (Diabetes) और कई तरह के कैंसर (Cancer) से भी बचाने में मदद करता है. अंगूर (Grapes) की इन खूबियों से तो हम सभी वाकिफ हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सूरज की हानिकारक यूवी किरणों (UV Lights) की वजह से होने वाले स्किन डैमेज (Skin Damage) से भी बचा सकता है अंगूर.

सनबर्न और यूवी डैमेज से बचाता है अंगूर

जर्नल ऑफ अमेरिकन अकैडमी ऑफ डर्मेटॉलजी में इंसानों पर हुई एक स्टडी को प्रकाशित किया गया है. इस स्टडी की मानें तो अंगूर का सेवन करने से सूरज की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से त्वचा को जो नुकसान होता है उससे बचा जा सकता है. अंगूर खाने से सेलुलर लेवल (Cellular Level) यानी कोशिका के स्तर पर जो यूवी डैमेज होता है और धूप में रहने के कारण सनबर्न (Sunburn) की जो दिक्कत होती है उसके खिलाफ शरीर के रेजिस्टेंस यानी प्रतिरोध को बढ़ाता है अंगूर.

अंगूर खाने के हैं फायदे ही फायदे

अंगूर में पॉलिफेनॉल्स (Polyphenols) नाम का नैचरल तत्व पाया जाता है जिसकी वजह से त्वचा को यूवी डैमेज के खिलाफ ये फायदे मिलते हैं. यूके के बर्मिंघम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा में इस स्टडी को किया गया था जिसमें स्टडी में शामिल प्रतिभागियों को 14 दिनों तक रोजाना 2.25 कप अंगूर के बराबर होल ग्रेप पाउडर खाने के लिए दिया गया. यूवी लाइट (UV Light) की तरफ इन लोगों की प्रतिक्रिया कैसी थी इसे अंगूर खाने से पहले और बाद में नापा गया. 

स्किन कैंसर से भी बचाने में मददगार

इसके बाद स्किन बायोप्सी (Biopsy) से पता चला कि अंगूर डाइट का सेवन करने से डीएनए को होने वाले नुकसान में कमी आयी, त्वचा की कोशिकाओं की मृत्यु दर में कमी आयी और इन्फ्लेमेटरी मार्कर्स भी कम हो गए जो स्किन से जुड़ी कई बीमारियों और स्किन कैंसर (Skin Cancer) का कारण बनते हैं. लिहाजा ये कहा जा सकता है कि अंगूर सनस्क्रीन की तरह काम करता है जो यूवी डैमेज से बचाने में कारगर है.

Leave a Reply

Next Post

वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगा PRABHAS और Pooja Hegde का 'राधे-श्याम' का टीज़र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बाहुबली प्रभास (Prabhas ) को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार नज़र आते हैं। पिछले लंबे वक्त से ऑडियंस उनकी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का इंतज़ार कर रही है। ऐसे में अब इस फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) के को लेकर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन