स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा, जशपुर को मिली सौगात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/जशपुर 13 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जशपुर को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सीएम साय की मांग पर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा. यही शुभकामना है। बता दें, बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पदयात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

जीत रहे हैं सुनील सोनी, जारी वोटिंग के बीच सीएम साय का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में चुनाव को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के […]

You May Like

रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस....|....महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री....|....मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज....|....14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन....|....जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता