राजीव गांधी की जयंती: ‘पापा आप दिल में हैं…’ राहुल ने साझा किया भावुक वीडियो, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अगस्त 2022। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेता भी मौजूद रहे।  राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने अपने पिता को खास तरीके से याद किया। उन्होंने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो साझा किया और लिखा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसके अलावा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी, जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारी बारिश से कांगड़ा में बह गया रेलवे पुल, अलग-अलग घटनाओं में 13 की मौत, दो दिन का अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर शिमला 20 अगस्त 2022। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में भारी बारिश हुई है। सैकड़ों सड़कें ठप हो गई हैं। बादल फटने व जगह-जगह भूस्खलन में दबने से 13 लोगों की मौत हो गई […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज