राष्ट्रीय पार्टियों के साथ किसी भी क्षेत्रीय दल का स्थाई, वैचारिक, सैद्धांतिक गठबंधन नही हो सकता है ये बात हमको 2018 में भली भांति समझ में आ गई : अमित जोगी

SAZID
शेयर करे
 
 
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
 
 
एमसीबी ( सरगुजा ) —   मंच से अमित जोगी ने कहा कि जोगी परिवार और मनेन्द्रगढ़ के लोगों के बीच जो रिश्ता रहा वह पार्टी का नही रहा बल्कि परिवार का रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम राजकीय गीत “अरपा पैरी …” से शुरू होकर राष्ट्रीय गान “जन गण मन…” गाकर खत्म हुआ। कार्यक्रम के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।                                         
 
                      उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ आमाखेरवा के प्रगति मैदान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी ने परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद एसडीएम घेराव में ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में अमित जोगी ने कहा कि पंद्रह साल में वो चाऊर वाले बाबा से दारू वाले बाबा बन गए रहे और ये साढे चार साल में दारू वाले कका बन गए। 2001 में मेरे बाबूजी पेंशन चालू किए थे जिसमें गरीबों को 350 रूपया मिलता था। लेकिन अभी बढती मंहगाई में भी जस के तस क्यों? तेलंगाना 3000 , आंध्रा 4000 , उड़ीसा में 7000 मिलता है। इन राज्यों में और छत्तीसगढ़ में फर्क क्या है एक ही फर्क कि इन तीनों राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है वहां गरीबों के पेंशन बढे है और यहां।     
                  
                      
               मीडिया से अमित जोगी ने कहा कि मेरी यह प्राथमिकता रहेगी कि जो भी क्षेत्रीय दल हैं। राष्ट्रीय पार्टियों के साथ किसी भी क्षेत्रीय दल का स्थाई, वैचारिक, सैद्धांतिक गठबंधन नही हो सकता है ये बात हमको 2018 में भलीभांति समझ में आ गई। पर मेरा यह प्रयास रहेगा कि छत्तीसगढ़ में जो गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई वोट हैं वो दस जगह नही बिखरें वो एक ही जगह पड़े ताकि हमारे विधायक विधानसभा के अंदर पहुंचे और छत्तीसगढ़ की बात बुलंदी से रख सकें। ये हमारा मिशन है। इसके लिए मै सभी आंचलिक दलों से बातचीत कर रहा हूं और बहुत जल्द ही हम लोग किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। अमित जोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की घोडे पर सवार ढीली लगाम वाली बात पर कहा कि पूरा बेलगाम हो गए हैं। व्यापक और व्यवस्थित भ्रष्टाचार है।  
 
 
 
                          जनता कांग्रेस ( जे) के पदाधिकारी आदित्य राज डेविड ने मांग करते हुए कहा कि मनेन्द्रगढ़ वार्ड नंबर 15, 21, 22 के छोटे झाड़ के जंगल में अंकित जमीन में पता नही वहां के लोगों की दो पीढी- तीन पीढी बीत गई है। वहां आबादी बसी है तो फिर से सर्वे कराकर वहां फिर से जमीन के रिकार्ड को दुरुस्त करके आबादी को पट्टा देने का काम चाहिए और चिरिमिरी में खदाने जिनका दोहन हो चुका है शासन को उस जमीन को एसईसीएल से वापस लेना चाहिए और वहां बसे हुए लोगों को जिनकी पीढियां बीत गई। उनको उस जमीन का मालिकाना हक का पट्टा देना चाहिए।     
 
 
 
 
                   जनता कांग्रेस (जे) के पदाधिकारी शाहिद महमूद ने कहा कि मै आपको आशवस्त करना चाहता हूं कि यदि हमारी पार्टी का विधायक बना तो वह कोयले की अवैध खदान नही खुलवाएगा , वो कोयले की अवैध दलाली नही करेगा, वो कोयले के अवैध व्यापार में पार्टनर नही बनेगा।
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Next Post

"रथ हो या परिवर्तन" यात्रा में अनुभवी भाजपा ? : लोग भूपेश सरकार से परिवर्तन चाहते हैं, बदलाव चाहते हैं, छुटकारा चाहते हैं - नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष

शेयर करे   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी/ कोरिया ( सरगुजा ) – भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के आम जनमानस में कितना प्रभाव डालेगी ! यह छत्तीसगढ़ में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव तय करेगा।              नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप