BMC के तोड़फोड़ के बाद ऐसा दिखाई देता है कंगना रनौत का ऑफिस, इमोशनल होकर किया ये ट्वीट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में कंगना अपने मुंबई वाले ऑफिस ‘मण‍िकर्ण‍िका’ पहुंची थी, जिसे बीएमसी ने बीते साल 2020 में सितंबर में तोड़ दिया था।  कगंना ने ऑफिस पहुंकर जो देखा और जो महसूस किया उसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करीब 6 महीने के बाद उनके ऑफिस की अभी ऐसी हालत है। वहीं, ऐक्ट्रेस ने कहा कि उनका दिल एक बार फिर टूट गया।

कंगना की शेयर की गई इन फोटोज में अभी भी ऑफिस की हालत वैसी ही दिखाई दे रही है। जैसी की 6 महीने पहले थी। फोटोज को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘मैं अपने घर पर मीटिंग्स कर रही हूं, और  अक्षत रणौत जिन्होंने मेरे साथ ‘मर्णिकर्णिका फिल्म्स’ की स्थापना की थी।  वो मेरे खिलाफ दर्ज सभी 700 मामलों को अकेले संभाल रहे हैं। और आज उन्होंने ही जोर दिया कि हम मीटिंग ऑफिस में करें। लेकिन मैं अभी भी यहां आने के लिए तैयार नहीं थी, यहां आकर मेरा दिल एक बार फिर टूट गया।

बता दें – 9 सितंबर को मुंबई में कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध तरीके से बना हुआ बताकर बीएमसी ने वहां तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद कंगना रनौत ने इस पर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद उसी दिन हाई कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी । हाई कोर्ट ने कहा था कि बीएमसी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण रवैये से की गई थी। इसके साथ ही कहा था बीएमसी को ऐक्ट्रेस के ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए हर्जाना देना होगा।

बीएमसी के द्वारा अपने ऑफिस में तोड़फोड़ पर कगंना रनौत ने डेमोक्रेसी की हत्या और तोड़फोड़ करने वाले अफसरों को बाबर की सेना बताया था। कंगना रनौत का यह ऑफिस उनका सपना था और उन्होंने इसे 48 करोड़ की लागत से खरीदा था। इस ऑफिस लेने के बाद ऐक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इतना महंगा ऑफिस लेने के लिए घरवाले तैयार नहीं थे लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनी थी।

Leave a Reply

Next Post

नगर निगम उपचुनाव परिणामः AAP ने मारी बाजी, 5 में से 4 सीटें जीती, कांग्रेस के खाते में एक, अपनी सीट भी न बचा सकी भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 03 मार्च 2021। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। बीजेपी के खाते में फिलहाल कोई सीट जाती […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'