जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदर्शन; आज फिर ‘रिक्लेम द नाइट’ का आह्वान, पहुंचेंगे हजारों लोग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 08 सितंबर 2024। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या का विरोध थम नहीं रहा है। न्याय की मांग को लेकर लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। रविवार को एक बार फिर हजारों लोग रिक्लेम द नाइट प्रदर्शन में भाग लेकर डॉक्टर की हत्या का विरोध करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता रिमझिम सिन्हा ने बताया कि संगीतकार, कलाकार, चित्रकार और अभिनेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने लोग सरकार को जगाने के लिए रविवार रात 11 बजे ‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान लोग विभिन्न चौराहों, तिराहों और गोल चक्करों पर एकत्र होंगे। बताया गया कि दक्षिण कोलकाता में एससी मल्लिक रोड पर गोल पार्क से गरिया तक कई सभाएं होंगी, वहीं उत्तर में बीटी रोड पर सोदपुर से श्यामबाजार तक मार्च निकाला जाएगा। कोलकाता के अलावा, बैरकपुर, बारासात, बजबज, बेलघरिया, अगरपारा, दमदम और बागुईआटी में भी प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। इससे पहले दोपहर में 44 स्कूलों के पूर्व छात्र गरियाहाट से दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू तक विरोध मार्च निकालेंगे।

‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शन पहले 14 अगस्त और 4 सितंबर को हुआ था। इसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने जूनियर डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदर्शन किया था। बता दें कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। वहीं मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। 

डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। इसके बाद लगातार पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग प्रदर्शन के दौरान जूनियर डाॅक्टर को न्याय देने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

धोनी की CSK से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवर सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था। इंग्लैंड के लिए वह आखिरी बार 27 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग