भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू हत्या केस में एनआईए का एक्शन, 16 जगहों पर छापेमारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बंगलुरु 05 नवंबर 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को कर्नाटक में 16 जगहों पर छापेमारी की है। बताया गया है कि एजेंसी की तरफ से यह जांच भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या से जुड़े मामले में की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की बेल्लारी में 26 जुलाई 2022 में उनकी दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ‘किलर स्क्वॉड’ या सर्विस टीम्स ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। मामले में पहले 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस थाने में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अगस्त को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया था। 

20 जनवरी को दाखिल की गई थी प्रारंभिक चार्जशीट

भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पीएफआई के मास्टर आर्म्स ट्रेनर थुफैल एमएच और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए के प्रवक्ता ने आगे बताया था कि फरार चल रहे थुफैल को हाल ही में बंगलूरू में एनआईए की एक टीम ने ट्रैक किया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी।  

Leave a Reply

Next Post

यात्रियों की सहूलियत पर सरकार का फोकस, वैष्णव ने कहा- दस हजार सामान्य कोच कर रहे तैयार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 दिसंबर 2024। आम यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे अपने बेड़े में एसी 1, एसी 2 या एसी 3 के बजाय जनरल डिब्बे बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा, हमारी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान