Times Square के बिलबोर्ड में पर दिखने वाली पहली पंजाबी ऐक्ट्रेस बनीं हिमांशी खुराना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पंजाब की एश्वर्या राय कही जाने वाली हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को बिग बॉस से काफी फेम मिला । हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए तस्वीरे और वीडियोज़ पोस्ट करती रहती है। इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में छाई हुई है। हिमांशी पंजाब की पहली एक्ट्रेस बनी है जो ‘टाइम्स स्क्वायर’ के बिलबोर्ड (New York Time Square Billboard) में नजर आईं हैं।

दरअसल खुद हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट और एक वीडियो शेयर किया है । जिसमें आप देख सकते है कि एक्ट्रेस की तस्वीर ‘टाइम्स स्क्वायर’ के बिलबोर्ड पर नज़र आ रही है। इसी के साथ हिमांशी पंजाब की पहली एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिनकी तस्वीर न्यूयार्क टाइम्स स्वाक्यर बिलबोर्ड में आई।

हिमांशी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड में खुद को देखकर मेरा दिल खुशियों से भर गया है। और इसके लिए मैं भगवान का, मेरे पर‍िवार, मेरे फैंस, टीम और दोस्तों की आभारी हूं। वहीं हिमांशी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि – निकले थे कुछ लोग मेरी शख्सियत बिगाड़ने…. जिनके किरदार खुद मुरम्मत मांग रहे थे. लुधियाना से न्यूयार्क टाइम्स स्वाक्यर तक…

हिमांशी के लिए ये वक्त खुशी का है। उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड औऱ बिग बॉस 13 के एक्स रनरअप आसिम रियाज ने भी उन्हें बधाई दी है। आसिम ने हिमांशी के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उनके लिए प्यार जताया। बता दें कि आसिम और हिमांशी पहली बार बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में मिले थे जहां दोस्ती के बाद दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिमांशी खुराना का एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। जिसका नाम है ‘सूरमा बोले’ । उनकी इसी गाने की तस्वीर टाइम्स स्क्वेयर के बिलबोर्ड पर देखी जा सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया उद्घाटन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अहमदाबाद 24  फरवरी 2021। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 1.32 लाख दर्शकों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड का बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान