हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कुल्लू 04 जुलाई 2022। हिमाचल के कुल्लू में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम से कम 6 स्कूली बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या है। कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

एक दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव चंद शर्मा ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इमर्जेंसी टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”’प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जाहिर करते हुए कहा है कि प्रशासन मौके पर हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। 

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका में ईंधन का टोटा, तेल खरीदने का पैसा नहीं, स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलंबो 04 जुलाई 2022। भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। देश के पास तेल खरीदने का पैसा नहीं है। इस कारण पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत हो गई है। दो सप्तह से बंद स्कूलों को एक सप्ताह और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप