विदेश में भारत का झंडा गाड़ दिया, ‘नाटु नाटु’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर खुश हुए अमिताभ बच्चन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 मार्च 2023। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने तेलुगु फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ और तमिल वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर मंगलवार को खुशी जाहिर की। बच्चन (80) ने ट्वीट किया, ‘‘ हम जीत गए। हमने दो पुरस्कार जीते। हम देश और लोगों के लिए जीते। भारत का झंडा गाड़ दिया, विदेश में। ऑस्कर 95। ”

निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे स्वर काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दिया है।

‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता। गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गए थे और डॉक्टर की सलाह पर इन दिनों वह आराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अदाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी, संसद भवन से ईडी कार्यालय तक करेंगे मार्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 मार्च 2023। केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। इसी के मद्देनजर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को संसद भवन से ईडी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने और अदाणी मामले […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी