महिला आरक्षक ने पुलिस अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप: दी आत्मदाह की धमकी, कलेक्टर ने गठित की जांच कमेटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 19 मई 2023। कांकेर जिले में महिला पुलिस आरक्षक पद्मिनी साहू ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की धमकी दी है। इधर पुलिस अधिकारियों ने भी महिला आरक्षक पर अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक पद्मिनी साहू कार्यालय कांकेर में महिला प्रकोष्ठ में कार्यरत है। एडिशनल एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही का मामला सामने आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने ये शिकायत भी की थी कि अपनी मर्जी करते हुए पद्मिनी साहू ने एक साथ 4 दिन की उपस्थिति रजिस्टर में लगा दी और फिर ड्यूटी से गायब हो गई। जब उसकी ये चोरी पकड़ी गई, तो उसे विभाग ने नोटिस जारी किया।

एडिशनल एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि महिला आरक्षक को नोटिस जारी करने के बाद उसने अपने अधिकारियों और एक महिला सहकर्मी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला आरक्षक ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए 19 मई को आत्मदाह करने की धमकी दी है, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दी है। महिला आरक्षक पद्मिनी साहू ने अधिकारियों पर गंदी नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। उसने अपने ज्ञापन में लिखा है कि वो अविवाहित है और उस पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी गंदी नजर रखते हैं। जब उसने उनकी डिमांड को पूरा नहीं किया, तो अब उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, इन सबसे तंग आकर वो 19 मई को कलेक्टर कार्यालय परिसर में आत्मदाह करना चाहती है, इसके लिए अनुमति दें।

इधर महिला सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनीता नेताम ने आरक्षक पद्मिनी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसपी शलभ सिन्हा को इससे संबंधित शिकायत सौंपी है। उसने कहा कि आकस्मिक चेकिंग में आरक्षक पद्मिनी साहू और आरक्षक सपना सिंह बिना बताए गैरहाजिर पाई गई थी, जबकि रजिस्टर में अटेंडेंस दर्ज था। नोटिस जारी करने पर सपना सिंह तो वापस लौट आई और नोटिस का जवाब दिया, लेकिन पद्मिनी साहू ने उसके साथ बदतमीजी की, जातिगत गाली दी और देख लेने की धमकी दी।

ASP रत्ना सिंह ने दी मामले की जानकारी

ASP ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में एसपी शलभ सिन्हा ने जानकारी दी थी कि पुलिस विभाग के महिला सेल में पदस्थ महिला आरक्षक ने 21 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक का अटेंडेंस एक साथ लगा दिया और उसके बाद ड्यूटी से नदारद हो गई। इस महिला आरक्षक के साथ एक और महिला आरक्षक ने भी यही गलती की थी, लेकिन जब इनकी चोरी पकड़ी गई, तब दूसरी आरक्षक ने तो अपनी गलती स्वीकार कर ली, लेकिन महिला आरक्षक पद्मिनी साहू ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर ही प्रताड़ना के आरोप मढ़ दिए।

Leave a Reply

Next Post

लकवा की दवा लेने जा रहे बाइक सवारों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 19 मई 2023। जांजगीर चांपा जिले के जिला जेल खोखरा के पीछे NH 49 में एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। बाइक में 3 लोग सवार थे जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब