कांकेर में मुठभेड़, एक शिविर ध्वस्त, बरसते पानी में भाग निकले घायल नक्सली, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बरसते पानी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार शाम जबर्दस्त मुठभेड़ हुई। इसमें कुछ नक्सली घायल हुए, लेकिन वे भाग निकले। हालांकि, उनका एक शिविर ध्वस्त कर दिया गया।
यह मुठभेड़ आमाबेड़ा के जंगल में हुई। कांकेर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान जांच के लिए जंगल में निकले थे। तभी तेज बारिश होने लगी। इसी बीच, उन्हें नक्सलियों का एक दल नजर आया। देखते देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। करीब एक घंटे दोनों ओर से गोलीबारी चली, लेकिन इसी दौरान नक्सली घने जंगल में भाग निकले। 
बाद में जांच के दौरान सुरक्षा बलों को मौके पर एक नक्सली शिविर नजर आया। वहां नक्सली साहित्य, दवाइयां, वर्दी, बर्तन व अन्य सामान मिला। फरार नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में तलाशी जारी है। छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों के खिलाफ इन दिनों ‘ऑपरेशन मानसून’ चला रही है। बीते करीब दो माह में सुकमा और दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों को मार गिराया है। इनके पास से 20 लाख रुपये, हथियार व गोलाबारूद मिला है। ऐसे ही एक अभियान के दौरान राज्य के बीजापुर में एक सुरक्षाकर्मी की नाले में बहने से मौत हो गई थी। इसी नाले में एक नक्सली भी बह गया था। बाद में उसका शव मिला था। 
राज्य में लंबे समय से जारी नक्सल विरोधी ऑपरेशन का असर दिखने लगा है। नक्सलियों पर तेजी से शिकंजा कसा जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व डीजीपी अशोक जुनेजा खुद कर रहे हैं। राज्य में नक्सली तेजी से सिमटते जा रहे हैं। पिछले दिनों कई बड़े नक्सली सरेंडर कर चुके हैं या उनका सफाया किया जा चुका है। 

अब तक 4 नक्सली ढेर
पुलिस को ऑपरेशन मानसून के तहत 1 महीने के अंदर ही सुकमा और दंतेवाड़ा इन दो जिलों में बड़ी कामयाबी मिली है। 15 जून से शुरू किए गए अभियान के तहत जवानों ने करीब 20 लाख रुपए के 4 नक्सलियों को ढेर किया है। इन सभी नक्सलियों पर इन दोनों जिलों के थानों में कई मामले भी दर्ज रहे हैं। हालांकि, ऑपरेशन मानसून के दौरान बीजापुर जिले में सर्चिंग से लौटते समय एक जवान बरसाती नाले में बह गया था। वहीं एक नक्सली की भी उसी नाले में बहने से मौत हुई है।

दिसंबर तक एक दर्जन कैंप खोलने की तैयारी
बारिश के बाद सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कई इलाकों में नए कैंप खोलने की तैयारी है। पुलिस मांड को चारों ओर से घेरने की तैयारी कर रही है। सुकमा-बीजापुर का बॉर्डर से मांड की एंट्री होती है। यह नक्सलियों का कॉरिडोर है। यहां पर कैंप खोलने से नक्सली मांड से बाहर नहीं निकल पाएंगे। वहीं सिमटकर रह जाएंगे। इन इलाकों में सड़क का निर्माण भी चल रहा है।

डीजीपी खुद लीड कर रहे हैं नक्सल ऑपरेशन
डीजीपी अशोक जुनेजा खुद नक्सल ऑपरेशन को देख रहे हैं। एडीजी विवेकानंद सिन्हा भी ऑपरेशन को सीधे मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बारिश के दौरान जंगलों में स्मॉल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें तकनीक की मदद ली जा रही है। जहां भी नक्सलियों की उपस्थित मिल रही है। जून-जुलाई में कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों पर रक्सेल गैंग के बदमाश ने किया हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 अगस्त 2022। राजधानी के लाखेनगर इलाके में मामूली सी बात पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने तेज हार्न बजाने को लेकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा […]

You May Like

कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा