मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर हंगामा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; छावनी में बदला पूरा इलाका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 14 जून 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए आज सुबह से भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और अभी भी क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर से लेकर कयाघाट तक नये मरीन ड्राइव का निर्माण होना है, इसके लिए नगर निगम ने क्षेत्र के 295 लोगों को नोटिस दिया था और 12 जून को अंतिम नोटिस जारी कर सामान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया थाा। जिसके विरोध में बीती रात को भारी संख्या में मोहल्लेवासी कलेक्टर आवास के बाहर धरने पर बैठे और कई घंटे तक नारेबाजी की। लेकिन इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल सका।

आज सुबह होते ही भारी संख्या में पुलिस कयाघाट के लिए रवाना हुई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इस दौरान तोड़फोड़ का विरोध करने आई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा की नये मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन 20 मकानों को तोड़ने की बात कहीं जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व रक्तदाता दिवस पर डॉक्टर से लेकर छात्रों तक ने किया रक्तदान, लोगों को किया जा रहा है जागरूक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 14 जून 2025। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान