जिला पंचायत में अध्यक्ष रेणुका सिंह ने किया ध्वजारोहण।

SAZID
शेयर करे

कोरिया ( सरगुजा ) 
 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कोरिया में अध्यक्ष रेणुका सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, सदस्य वंदना राजवाड़े उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर प्रातः साढ़े सात बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने जिला पंचायत कोरिया में ध्वजारोहण किया।
                  राष्ट्रगान के पश्चात जिला पंचायत बैकुंठपुर के मंथन कक्ष में जिला पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों के बीच अपना शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आजादी के वीर बलिदानियों को याद करने के लिए ही स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। हमें अपनी आजादी के लिए कई सालों तक देश के अनगिनत सपूतों की आहुति देनी पड़ी है तब हम अपने देश को आजाद करा पाए हैं। इसकी रक्षा के लिए हमें सदैव सजग और तत्पर रहकर देश हित में काम करना होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अमृत काल में देश पूरी गति के साथ अपनी तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन कर इस गति को और तेज करना होगा ताकि हमारा प्रदेश और प्रदेशों से मिलकर बना यह देश जल्द विकास की उचांई को पा सके।
               मंथन कक्ष में इस समारोह के अवसर पर अपने पदीय दायित्वों को बखूबी निर्वहन करने वाले दो अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में वित्तीय प्रबंधन देख रहे रितेष पाटीदार और प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी ऋतु अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला पंचायत में उप संचालक पंचायत ऋतु साहू, लेखाधिकारी धनराज सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी एलेक्जेंडर पन्ना, प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी रितु अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियो के संरक्षक कैग की रिपोर्ट ने उजागर किया मोदी सरकार की भ्रष्टाचार

शेयर करेनरेंद्र मोदी को सिर्फ अड़ानी अंबानी परिवार की चिंता देश की करोड़ो परिवार से कोई सरोकार नही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं सीएजी की रिपोर्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब