बूढ़ा पहाड़ से बरामद हुआ ग्रेनेड लॉन्चर सहित विस्फोटक, नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप होने की आशंका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बलरामपुर 28 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और झारखंड बॉर्डर पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर लगातार जवानों की सर्चिंग जारी है। इस बार जवानों ने ग्रेनेड लॉन्चर सहित विस्फोटक, लैंड माइंस और बम बनाने का सामान बरामद किया है। ग्रेनेड लॉन्चर मिलने से पुलिस को आशंका है कि नक्सली यहां पर ट्रेनिंग कैंप का संचालन कर रहे थे। जवानों की पिछले 22 दिनों में बूढ़ा पहाड़ पर यह तीसरी कार्रवाई है। 

छत्तीसगढ़, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के सामरीपाठ  थाना अंतर्गत पुंदाग कैंप से सीआरपीएफ और पुलिस टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान पुंदाग, भटठीमहुआ, गोड़ाटांड, थलिया, बुढ़ापहाड़, तिलयाहीटांड़,झंडी-मुंडी पहाड़, बुढ़ागांव, झाउलडेरा, तुमेरा और आसपास के जंगल में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान झारखंड की ओर से भी 203 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ 172 बटालियन और झारखण्ड पुलिस शामिल थी। 

दो स्थानों पर मिले छिपाए गए विस्फोटक
पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने थलिया जंगल के पास दो अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया विस्फोटक, हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि एक स्थान से 800 मीटर बिजली वायर, नायलोन रस्सी, आईईडी बनाने का रसायन, आइईडी, क्लेमोर माइन, कार्डेक्स वायर,  डेटोनेटर  आइईडी मेकिंग पाउडर, वायरलेस सेट , बीजीएल, तराजू व अन्य सामान और दूसरे स्थान से  नक्सली वर्दी, काला कपड़ा, नक्सली साहित्य,बैनर,झंडा, बेल्ट, बीसीएल व दैनिक उपयोग की चीजें मिली हैं। 

बीजीएल बेहद घातक हथियार
बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। यह घातक हथियार बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां लगातार विस्फोटक मिल रहे हैं। उससे पुलिस की इस आशंका है कि नक्सली यहां प्रशिक्षण केंद्र भी चला रहे थे। तीन दिनों पूर्व ही नक्सलियों द्वारा छिपाया गया दर्जनभर घातक टिफिन बम बरामद किया गया था, जिन्हें पुलिस ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई

शेयर करे13 साहित्यकारों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मान,  10 साहित्यकारों की रचनाओं का विमोचन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 28 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के द्वारा आज छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप