जम्मू-कश्मीर में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 29 अगस्त 2024। कुपवाड़ा में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने माछिल में दो और तंगधार में एक आतंकी के मार गिराया है। कुपवाड़ा में अभी मुठभेड़ जारी है। वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में बुधवार (28 अगस्त) देर रात शुरू हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को रात 9.30 बजे सुरक्षाबलों ने राजौरी के खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल क्षेत्र के इलाकों में एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान लभग 11.45 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ। जिसके बाद खेड़ी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

उधर, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में बुधवार देर रात घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम किया। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश के तहत सीमा पार से आतंकियों को धकेलने की कोशिश की गई थी। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ऐसा इनपुट था कि आतंकियों का ग्रुप एलओसी से तंगधार सेक्टर में घुसपैठ कर सकता है। इस सूचना पर एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों ने मोर्चा लगाया था। देर रात खुशहाल पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है ताकि अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकी घुसपैठ करने में सफल न हो जाएं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सड़कें पानी से हुई लबालब, जलभराव से परेशान लोग; जाम में फंसे यात्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 अगस्त 2024। दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से समेत दिल्ली एनसीआर में लोगों को जाम से जूझना […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर