‘रक्षा क्षेत्र में सैन्य-नागरिक सहयोग की जरूरत’, सीडीएस बोले- सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2024। चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कहना है कि सैन्य और नागरिक सहयोग से देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की भी ऐसी नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग है। दिल्ली में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत के रक्षा उद्योग और विदेशी उपकरण निर्माताओं (Original Equipment Manufacturer) के बीच एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ाने को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इससे भारत एक ऐसे वातावरण का निर्माण कर सकता है, जहां सभी को ज्ञान, तकनीक और संसाधनों साझा करने की अनुमति होगी। सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग है। ऐसे में हमें अपनी मुख्य योग्यता की पहचान कर उस पर फोकस करने की जरूरत है। नागरिक-सैन्य संलयन (Infusion) सरकार की नीति होनी चाहिए। 

सीडीएस ने कहा कि ‘रणनीति एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करती है जो वांछित लक्ष्यों को परिभाषित करती है, और उन लक्ष्यों को पाने के तरीकों की रूपरेखा तैयार करती है। बड़े सपने देखें, छोटी शुरुआत करें, तेजी से काम करें… यह दृष्टिकोण एक महत्वाकांक्षी दृष्टि के लिए जरूरी है। 

चेन्नई में होगी हवाई प्रदर्शनी
भारतीय वायुसेना आगामी 6 अक्तूबर को हवाई प्रदर्शनी का आयोज करने जा रही है। 6 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले हवाई प्रदर्शन में 10-12 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। दो दशक के बाद चेन्नई में होने वाला यह पहला ऐसा प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन में 22 तरह के अलग-अलग विमान हिस्सा ले रहे हैं। ग्रुप कैप्टन सुपनदीप सिंह ने यह जानकारी दी। 

Leave a Reply

Next Post

'आरक्षण पर 50% की सीमा हटाई जाए', महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग के बीच शरद पवार की अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 अक्टूबर 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से बड़ी मांग की। उन्होंने सरकार से शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मौजूदा सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने के लिए संविधान संशोधन लाने […]

You May Like

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा