टेनिस क्रिकेट को मिली नई पहचान: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

admin
शेयर करे

गली से ग्लोबल तक: डॉ. श्रीकांत शिंदे की अगुवाई में टेनिस क्रिकेट की ऐतिहासिक उड़ान

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 फरवरी 2026। भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है और अब यही जुनून टेनिस क्रिकेट के ज़रिये एक नए प्रोफेशनल मुकाम की ओर बढ़ रहा है। 8 फरवरी 2026 को ठाणे में आयोजित टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली वार्षिक जनरल मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस न सिर्फ़ संगठनात्मक विस्तार की गवाह बनी, बल्कि भारतीय टेनिस क्रिकेट के भविष्य की दिशा भी तय कर गई। इस ऐतिहासिक मौके पर शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सर्वसम्मति से आईटीसीएसएफ  का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक ऐसा नाम, जो युवा ऊर्जा, दूरदृष्टि और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है।

आईपीएल की तर्ज़ पर टेनिस क्रिकेट को एक संगठित, प्रोफेशनल और राष्ट्रीय पहचान दिलाने के संकल्प के साथ डॉ. शिंदे ने साफ़ शब्दों में कहा कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मंच मिलना चाहिए और टेनिस क्रिकेट वही मंच बन सकता है। देश-विदेश से आए राज्य अध्यक्षों की मौजूदगी, आईटीसीएसएफ के नए लोगो का अनावरण और नियुक्ति पत्रों का वितरण, यह सब मिलकर इस बात का संकेत था कि टेनिस क्रिकेट अब केवल शौक नहीं, बल्कि करियर और संभावनाओं का नया रास्ता बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में कुश्ती के स्वर्णिम दौर की वापसी

शेयर करेकुश्ती के महादंगल में दिखा भारत का दम (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 फरवरी 2026। मुंबई के कांदिवली स्थित श्री विलासराव देशमुख मैदान में आयोजित “कुश्ती का महादंगल 2026” ऐसा ही एक गौरवशाली अवसर बना, जहाँ भारतीय कुश्ती ने पूरे सम्मान और भव्यता के साथ सेंटर स्टेज पर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान