IPL 2020 खिताब की जंग आज:दिल्ली-मुंबई आमने-सामने दिल्ली के पास पहला खिताब जीतने का मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दिल्ली कैपिटल्स आज IPL में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी।

धवन IPL में लगातार 2 शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर है। टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी शिखर धवन और अय्यर के कंधों पर है। धवन सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। धवन ने चेन्नई और पंजाब के खिलाफ लगातार दो (101, 106) नाबाद शतक लगाए थे। दोनों दिग्गजों को मुंबई की तेज तर्रार गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जयंत की एंट्री संभव

मुंबई की टीम में दीपक चाहर की जगह ऑलराउंडर जयंत यादव की एंट्री हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में 8वें बल्लेबाज की और एक बेहतरीन राइट-आर्म ऑफ स्पिनर की एंट्री होगी। इससे टीम और ज्यादा मजबूत होगी, क्योंकि जयंत दिल्ली के लेफ्ट हैंड बैट्समैन के लिए दिक्कत खड़ी कर देंगे।

रबाडा के सबसे ज्यादा 29 विकेट

इस सीजन के टॉप-3 में मुंबई के 2 और दिल्ली का एक बॉलर है। लिस्ट में दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। वहीं, लिस्ट में मुंबई के जसप्रीत बुमराह 27 विकेट के साथ दूसरे और ट्रेंट बोल्ट 22 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

टीम की ब्रांड वैल्यू और महंगे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 809 और दिल्ली कैपिटल्स की 374 करोड़ रुपए है। खिलाड़ियों की बात करें तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या सबसे महंगे प्लेयर हैं। फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए रोहित को 15 करोड़ और हार्दिक को 11 करोड़ रुपए देगी। वहीं, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हेड-टु-हेड

IPL में मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 27 मैच खेले हैं। इसमें 15 में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबले हारे हैं। इस सीजन में दोनों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए। तीनों मैच में मुंबई ने दिल्ली को शिकस्त दी। पिछला मुकाबला दोनों टीम के बीच क्वालिफायर-2 खेला गया था, जिसमें मुंबई ने 57 रन से जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही उपचुनाव में जीत के लिए मरवाही की जनता का किया आभार

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने लगाई मुहर-मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर      रायपुर 10 नवंबर 2020। मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के.के. ध्रुव के प्रचंड मतों से जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही की जनता का आभार व्यक्त किया। […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय