हिंदू रीति रिवाज से हुआ साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, परिवार के लोग रहे मौजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 सितंबर 2022। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज मुंबई के वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। साइरस पारसी समाज से ताललुकात रखते थे।  बता दें कि साइरस मिस्त्री का कार एक्सीडेंट में चार सितंबर को निधन हो गया था।  

कैसे,कब और कहां हुआ हादसा?
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  हादसा महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था। घटना के वक्त सायरस अपने दोस्तों के साथ गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। ये सभी उदवाड़ा स्थिति ईरानशाह आतश बेहराम अग्नि मंदिर गए थे। जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। उनकी पहचान जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ अनायता पंडोल के रूप में हुई है। कार में उनके साथ पति डेरियस पंडोल भी बैठे हुए थे। जहां दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पीछे की सीट पर बैठे सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।   

साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था
साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ व जयशंकर जाएंगे टोक्यो, 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता में करेंगे शिरकत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 सितंबर 2022। जापान में होने वाली दूसरी 2+2 मंत्री स्तरीय वार्ता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान की यात्रा करेंगे। वह सात सितंबर से 10 सितंबर के बीच जापान में रहेंगे। दोनों नेता, वहां अपने जापानी समकक्षों […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन