मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल : छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा  त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली और छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश  अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु नारायणपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम और अन्य स्थल के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को संसदीय सचिव रेखचंद जैन और सीईओ जिला पंचायत रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल में 2018 के बाद पहली बार होगा समापन समारोह, एआर रहमान और रणवीर सिंह देंगे प्रस्तुति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2022। आईपीएल 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे की बजाय रात आठ बजे शुरू होगा। मैच से पहले […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर