गायों की मौत की जांच के लिए सिलपहरी पहुंची जांच टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 18 अगस्त 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिलपहरी में गत दिनों सड़क दुर्घटना में 9 गायों की मौत की जांच के लिए एसडीएम बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम ने आज इस सिलसिले में सिलपहरी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और पशुपालकों से दुर्घटना के संबंध में चर्चा की और बयान लिए। दुर्घटना में मृत मवेशी किसके थे। घटना स्थल पर मवेशी कैसे पहुंचे। मवेशियों की मौत में किससे लापरवाही हुई है सहित और कई विषयों पर सुझाव लिए गए। मवेशियों को सड़क पर बैठने से कैसे रोका जाए, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके,इस पर चर्चा किया गया।

ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल करने की समझाइश दी गई। उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण कर कारण जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

घर मिली मां-बेटी और बेटे की लाश; पुलिस बोली- दोनों बच्चों की हत्या कर फंदे से झूल गई महिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नालंदा 18 अगस्त 2024। नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। परिवार के तीन लोगों की लाश मिली। तीनों के गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले बेटे और बेटी को फांसी लगाकर मार डाला फिर खुद आत्महत्या […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण