छत्तीसगढ़ में दंतैल हाथी का उत्पात: घरों को किया क्षतिग्रस्त, धान-चावल किए चट; ग्रामीणों में दहशत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 02 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दंतैल हाथी के उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया है। इसी हाथी ने दो दिन पहले भी इसी गांव के दो ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ की थी। साथ ही साथ पांच किसानों की फसलों को रौंद डाला थआ। मंगलवार की सुबह गांव में हाथी के आमद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया-जुनवानी इलाके में बीते कुछ दिनों से 15 से अधिक की संख्या में हाथी जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों के द्वारा क्षेत्र में लगातार लोगों के घरों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी अक्सर सामने आते रही है। 

मंगलवार की सुबह पांच बजे जुनवानी गांव के ग्रामीण अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच जंगल से चिंघाड़ते हुए एक दंतैल हाथी ने गांव में दस्तक दी। सुबह-सुबह हाथी को अचानक गांव में देखते ही अफरा-तफरी की स्थित बन गई। इस हाथी ने एक मकान को तोड़ते हुए धान और चावल को चट कर दिया। साथी ही साथ तुलसी चवंरा के अलावा करुणासागर मालाकार के फसल को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है।

दो दिन पहले भी आया था यही हाथी
बताया जा रहा है कि जिस हाथी ने जुनवानी गांव निवासी पंचराम उरांव के घर को तोड़फोड़ की है। दो दिन पहले भी पंचराम के घर के एक हिस्से को तोड़ डाला था। परंतु उस समय हाथी को यहां खाने को कुछ नहीं मिला था। लेकिन आज हाथी ने इसी घर के दूसरे हिस्से को तोड़ा है। जहां धान और चावल दोनों थे।

अब दिन के उजाले में भी हाथी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कई बार हाथी ने रात में ही गांव में आकर उत्पात मचाते हुए घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन मंगलवार की सुबह हाथी के गांव में आ जाने से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। गांव के ग्रामीण वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथी को वापस जंगल में खदेड़ डाला।

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने का था प्लान, पाकिस्तान से AK 47, AK 92 मंगाने की थी तैयारी: पुलिस चार्जशीट में खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जुलाई 2024। सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में एक बड़ी बात सामने आई।  सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में नवीनतम विकास में, नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच गिरफ्तार सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान