राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा होंगे शेन वॉर्न, मेलबर्न में बनेगा शेन वॉर्न स्टैंड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कैनबरा 05 मार्च 2022। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में ग्रेट साउदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वॉर्न के नाम पर रखा जाएगा। शुक्रवार के दिन वॉर्न बेहोशी की हालत में मिले थे, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। वॉर्न ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में वॉर्न का अहम योगदान है। वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार विकेट लिए। 

स्कॉट मॉरिसन ने शेन वॉर्न के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि शेन वॉर्न के निधन से ऑस्ट्रेलियाई फैंस दुखी और आहत हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा “वो हमारे देश के सबसे महान खिलाड़ियों में एक थे। उनका मजाक, उनकी लगन, उनका नजरिया ऐसा था कि सभी उनसे प्यार करें।” शेन वॉर्न के परिवार से बातचीत के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मॉरिशन ने शेन वॉर्न की तुलना महान डॉन ब्रेडमैन से की। 

विक्टोरिया के खेल मंत्री मार्टिन पकुला ने बताय कि जल्द से जल्द मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ग्रेट साउदर्न स्टैंड का नाम बदलकर शेन वॉर्न स्टैंड रखा जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी। 

विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे
शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

उर्फी जावेद को ट्रोल्स को करारा जवाब, शेयर कर दिया ये सुपर बोल्ड वीडियो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 मार्च 2022। बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन  सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद का अतरंगी ड्रेसिंग सेंस कई बार उन्हें ट्रोल करवा देता है। उर्फी जावेद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी